जय शिव गोरख आदेश
अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन में जिला कुरुक्षेत्र युवा अध्यक्ष की नियुक्ति
कुरुक्षेत्र।
अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन (रजि. संख्या 1825) द्वारा संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए योगी दीपक कुमार को जिला कुरुक्षेत्र युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह के निर्देशानुसार एवं संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से की गई है। नियुक्ति पत्र संगठन के लेटरहेड पर विधिवत जारी किया गया।
संगठन नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि योगी दीपक कुमार अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करते हुए योगी-नाथ समाज के युवाओं को संगठित करेंगे तथा समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने योगी दीपक कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कुरुक्षेत्र जिले में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
जय गुरु गोरखनाथ जी
जय योगी-नाथ समाज
प्रदीप जोगी करनाल
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष
अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन
S-E 1825