हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी से योगी तेजपाल उपाध्याय जी की गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव 2026 को लेकर दूसरे दौर की मीटिंग

16 फरवरी 2026 को चंडीगढ़ में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी से योगी तेजपाल उपाध्याय जी ने समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों और युवाओं को साथ लेकर गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव 2026 को लेकर दूसरे दौर की मीटिंग करी.मीटिंग देर रात तक सम्पन्न हुई और कुरुक्षेत्र जिले में राज्य स्तरीय गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव हरियाणा सरकार द्वारा मनाए जाने की तैयारी को लेकर रूप रेखा पर सकारात्मक चर्चा हुई. सभी युवाओं से निवदेन गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव 2026 को हर्षोल्लास से मनाने कुरुक्षेत्र चलने की तैयारी अभी से शुरू करे.
कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना जल्द सरकार द्वारा जारी करी जायेगी. जिसमें हरियाणा के सभी जिलों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करी जायेगी. योगी तेजपाल जी ने संगठन प्रतिस्पर्द्धा की सोच से परे हटकर नाथ जोगी समाज को सयुंक्त रूप से सरकार के साथ आयोजक के रूप में कार्यक्रम करने की बात रखी.माननीय मुख्यमंत्री जी ने विश्वास दिलाया कि वे जोगी समाज की भावनाओं का सम्मान करेंगे और इस बार भव्य गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव कार्यक्रम के लिए हरियाणा सरकार का पूरा पूरा सहयोग रहेगा.ये समाज की बढ़ती जागरूकता और शान्ति प्रिय भगवा छवि के प्रति विश्वास के सकारात्मक संकेत है.
क्योंकि जोगी समाज गुरु गोरखनाथ जी की शिक्षाओ का अनुसरण करता है जो सामाजिक समानता की बात करता है. हर प्राणी के कल्याण की कामना करता है. इसलिए 36 बिरादरी महायोगी शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ जी को अपने आराध्य और आध्यात्मिक गुरु के रूप आस्था रखती हैं. हर साल बैसाख पूर्णिमा को गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव पूरे भारत ही नहीं बल्कि नेपाल समेत अन्य कई देशों मे भी धूमधाम से मनाया जाता हैं.

योगी प्रवीण कुमार

Leave a Comment