22 मार्च 2026 अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय सेवा संगठन रजि० S-E/1825 के 5 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा के करनाल शहर में एक महत्वपूर्ण मिटिंग

करनाल 22 मार्च 2026 अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय सेवा संगठन रजि० S-E/1825 के 5 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा के करनाल शहर में एक महत्वपूर्ण मिटिंग का आयोजन किया गया।
जिसमें माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह जी माननीय राष्ट्रीय महासचिव रामनिवास राठी जी भी पहुंचे। इस महत्वपूर्ण मिटिंग में प्रदेश‌ अध्यक्ष उम्मेद सिंह छतेरा जी, रामकुमार दिवान जी राष्ट्रीय सह सलाहकार विद्यासागर जी प्रेम होली जी उमेश शास्त्री जी रोहतास जोगी‌ जी संतोष ठेकेदार जी,दीपक जोगी‌ युवा जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र बडोन्दी, जिला युवा महासचिव मोनू लाडवा, जिला युवा सलाहकार, संदीप जोगी, जिला युवा मिडिया प्रभारी मोहित जोगी, जिला संगठन मंत्री दीपक हजारा जोगी, जिला युवा कोषाध्यक्ष राकेश, मंडल महासचिव सुरजभान, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण जोगी लाडवा, मंडल सचिव जगदीप, मंडल अध्यक्ष डॉ लाभ सिंह, मंडल महासचिव विकास, मंडल सचिव रामपाल, मंडल प्रभारी कुलदीप, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश व हरियाणा के सभी जिलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इस मिटिंग में पूर्व में हुए संगठन व पदाधिकारियों के द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा पर विचार व्यक्त किये गए।
राष्ट्रीय महासचिव जी ने पूर्व हुए संगठन के द्वारा किये गये कार्यो व पूर्व में हुई गलत व सही निर्णय पर अपने विचार रखें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह जी ने संगठन के पांच वर्ष पूर्ण‌‌‌ होने‌ पर सभी को बधाई शुभकामनाएँ दी और इस संगठन को बनाने की क्यों‌ जरूरत पड़ी इस अपने विचार रखें।

अंत‌ में सभी की आम सहमति से हरियाणा कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई।

नई ‌कार्यकारिणी व नये प्रदेश अध्यक्ष के चुने जाने तक वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अपने पूर्व की भांति पद पर बने रहेंगे।

नई कार्यकारिणी 20 दिन के‌ अंदर गठित की जायेगी।

अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन रजि० S-E/1825

Leave a Comment