24 मार्च 2026 अत्यंत दुःख एवं गहन श्रद्धा के साथ नम आँखों से अपने पूज्य गुरुदेव को श्रद्धांजलि

24 मार्च 2026 अत्यंत दुःख एवं गहन श्रद्धा के साथ आयोजित गुरु परंपरागत रस्म पगड़ी एवं श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धालुओं का भावपूर्ण समागम हुआ, जहाँ सभी ने नम आँखों से अपने पूज्य गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

परम पूज्य ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री स्वामी विद्यानंद पुरी जी महाराज (विद्यानंद पुरी जी) के दिव्य व्यक्तित्व, आध्यात्मिक जीवन एवं उनके द्वारा दिखाए गए सेवा, साधना और संस्कारों के मार्ग को स्मरण करते हुए सभी भक्तजनों ने उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय गोस्वामी समाज सेवा संगठन (पंजीकृत 1825) के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर योगी जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गुरुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रभु से प्रार्थना की कि ब्रह्मलीन पूज्य स्वामी विद्यानंद पुरी जी महाराज को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त शिष्यगण, परिवार एवं भक्तों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव के परम शिष्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री स्वामी हरि ओम पुरी जी महाराज का योगी तेजपाल सिंह जी द्वारा पट्टा एवं माला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। यह क्षण अत्यंत भावुक एवं श्रद्धा से परिपूर्ण रहा।

भारत के कोने कोने से आए समाज के समस्त श्रद्धालुओं ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि पूज्य गुरुदेव स्वामी विद्यानंद पुरी जी महाराज की पावन आत्मा को शांति प्रदान करें तथा हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें।

ॐ शांति 🙏

Leave a Comment