गुवाहाटी आसाम मे जिला योगी सम्मेलन के निमंत्रण पर हमारे परम पूज्य गुरुदेव महंता शिवनाथजी महाराज राष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन रजि० के आमंत्रण पर तारापुर में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ सेवाश्रम द्वारा निर्मित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ की प्रतिमा एवं शिवलिंग स्थापना में उपस्थित होकर पवित्र क्षण का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। एक दिन के कार्यक्रम के बाद शाम को भी बरखला विधानसभा क्षेत्र से हमारे नाथ समाज से प्रत्याशी श्री किशोर नाथ जी के साथ उपस्थित होकर सभी भक्तों के साथ पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में गुवाहाटी से शुभचिंतकों को किशोर नाथदेव के आवास पर अपने संघ की ओर से बधाई दी। आज के दिन बरखला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों में अपने क्षेत्रों में जाकर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से 9 अप्रैल के चुनाव में किशोर नाथदेव को वोट देकर भारी बहुमत से जिताने की अपील की। कल दोपहर मंदिर के उद्घघाटन के अवसर पर गुरुजी के निर्देश पर संक्षिप्त भाषण देते हुए बराक-ब्रह्मपुत्र की दोनों वादियों में रहने वाले नाथ समुदाय के लोगों से एकता,भाईचारे और सौहार्द के माध्यम से अपने नाथ समाज को आगे बढ़ाने व समाज के उत्थान का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में ओर आसाम प्रवास के दोरान मेरे साथ हमारे उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री चमन सिंह उपाध्याय जी रहे।
योगी तेजपाल सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष :- अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन रजि० S- E/1825






