गुरु गोरखनाथ उत्सव 2026: संगठन की शक्ति, युवा का सम्मान

दिनांक 11 अक्टूबर 2026 – करनाल में ऐतिहासिक गुरु गोरखनाथ सांस्कृतिक उत्सव एवं सम्मान समारोह

अखिल भारतीय योगी जोगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन (रजि. SE 1825) के द्वारा आज करनाल के फवारा पार्क, निर्मल कुटिया चौक, मिनी सचिवालय के सामने गुरु गोरखनाथ सांस्कृतिक उत्सव एवं सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सुबह 10 बजे से ही पूरे हरियाणा के कोने-कोने से, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, जींद, उचाना सहित सभी जिलों और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब से समाज के हजारों गणमान्य लोग करनाल पहुंचे।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह जी का कड़ा संदेश

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय योगी तेजपाल सिंह जी ने समाज को एकता का संदेश देते हुए कहा कि “जो राजनीतिक पार्टियां हमारे समाज को महत्व नहीं देंगी, हम अपना दूसरा रास्ता चुन सकते हैं। जो हमें सम्मान देगा, हम भविष्य में उसके साथ जुड़ेंगे।” उन्होंने युवाओं को शिक्षा से जोड़ने और नशे से दूर रहने का विशेष आह्वान किया।

नई नियुक्तियां – युवा ही संगठन की शक्ति

मंच से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बड़ी घोषणाएं कीं:
– श्री साहब सिंह पट्टी कल्याणा जी (जो कार्यकारी अध्यक्ष थे) को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
– योगी दीपक चौहान जी (सफीदों) को युवा प्रदेश अध्यक्ष
– श्री प्रवीण गोहाना जी को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष
– श्रीमती अंजु श्योराण जी (किलोई, सोनीपत) को महिला प्रदेश अध्यक्ष

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह पट्टी कल्याणा जी ने कहा कि “एकता में ही शक्ति है। करनाल वासियों ने जो एकता दिखाई और पूरे हरियाणा का मान-सम्मान किया, मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।”

मंच संचालन एवं राष्ट्रीय नेतृत्व

कार्यक्रम का मंच संचालन मामचंद योगी जी (प्रदेश प्रवक्ता) ने किया, जिसमें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित कवि श्री देवेन्द्र कुमार जी ने विशेष सहयोग दिया। पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रीय महासचिव श्री वीरेंद्र बड़गूजर जी ने निर्देशित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रामनिवास राठी जी ने युवाओं और महिलाओं को एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थीराम करहाना जी, उपाध्यक्ष रामेश्वर जी, ललित जोगी, विद्यासागर जोगी, प्रेम होली जी, हाई पावर कमेटी अध्यक्ष उमेद शास्त्री जी, हरियाणा प्रभारी विक्रम जोगी, महासचिव भोले राम जोगी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चमन उपाध्याय जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष विपिन उपाध्याय जी, संगठन सचिव संजय जी सहित सभी राज्यों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

जिला स्तर से भारी भागीदारी

अंबाला से संतोष जी, जिला अध्यक्ष वेदपाल जी, यमुनानगर से गजराज, तरसेम जोगी, दिनेश उपाध्याय, पानीपत से रोहतास, सोनू, कुरुक्षेत्र-लाडवा से दीपक बड़ोंदी, पंकज जोगी, पलवल से जिला अध्यक्ष प्रहलाद, लोकसभा अध्यक्ष रामबीर, फरीदाबाद टीम, भिवानी से इंदौर लंबा, जींद से मुकेश, महेंद्र, सोनीपत से जितेंद्र, संदीप ठेकेदार, उचाना से महावीर दहा, शिवकुमार जोगी, मास्टर राजेंद्र जोगी, स्वागत टीम में डॉक्टर कुलदीप, विनोद जोगी, रमेश जोगी सोहाना सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह कार्यक्रम सिद्ध करता है कि “संगठन की शक्ति ही युवा है और जब युवाओं का सम्मान होता है तभी संगठन की असली पहचान बनती है।”

जय बाबा गुरु गोरखनाथ जी की!

Leave a Comment