दिल्ली में योगी दिल्ली पुलिस परिवार द्वारा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को योगी दिल्ली पुलिस परिवार द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में नाथ योगी उपाध्याय समाज से श्री तेजपाल सिंह जी, श्री राधे श्याम भारद्वाज जी, श्री ओम कुमार पुंडीर जी सहित समाज के अन्य गणमान्य वरिष्ठ जन भी शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और नाथ योगी उपाध्याय गोस्वामी समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सभी ने अपने विचार रखते हुए समाज को आगे बढ़ाने, आपसी एकजुटता एवं भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। मेरा मानना है कि शिक्षित युवा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमें अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा, संस्कार और अवसर प्रदान करने की दिशा में मिलकर प्रयास करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी श्री आर.पी. उपाध्याय जी, दिल्ली पुलिस के डीसीपी श्री सुबोध गोस्वामी जी, पूर्व एसीपी श्री धर्मवीर योगी जी, श्री कैलाश योगी जी, श्री सतीश दरोगा जी सहित दिल्ली पुलिस के अनेक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और नाथ योगी उपाध्याय गोस्वामी समाज की एकता, उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आइए, शिक्षा, संस्कार, एकजुटता और सामाजिक समरसता के माध्यम से अपने समाज को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएं।
सभी समाजबंधुओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🪔🙏
#DeepawaliMilan #YogiSamaj #NathYogiSamaj #DelhiPolice #Education #SocialUnity #समाज_की_एकता

