दिनांक: 11 जुलाई 2026
आज अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन रजि० S-E/1825 के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर मेरी ओर से आप सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पिछले एक माह से पूज्य माता जी के अस्वस्थ होने के कारण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित नहीं की जा सकी। इसके लिए मैं आप सभी से क्षमा प्रार्थी हूं।
आज मैंने संगठन के आदरणीय राष्ट्रीय संरक्षक महंत शिवनाथ जी महाराज एवं आदरणीय राष्ट्रीय संरक्षक श्री रोशन लाल आर्य जी को इस विषय से अवगत करा दिया है। शीघ्र ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की जाएगी, जिसमें नये राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।
बैठक की तिथि, समय एवं स्थान की सूचना सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को शीघ्र ही प्रेषित कर दी जाएगी।
आपके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद।
आपका
योगी तेजपाल सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय योगी नाथ उपाध्याय समाज सेवा संगठन रजि० S-E/1825
